प्रक्षेपास्त्र अथवा मिसाइल प्रक्षेपित कर उपयोग में लाया जाने वाला अस्त्र होता है।
इसका प्रयोग दूर स्थित लक्ष्य को बेधने के लिए किया जाता है।
इसकी सहायता से विस्फोटकों को हज़ारों किलोमीटर दूर के लक्ष्य तक पहुंचाया जा सकता है।
इस प्रकार दूर स्थित दुश्मन के ठिकाने भी कुछ ही समय में नष्ट किए जा सकते हैं।
प्रक्षेपास्त्र रासायनिक विस्फोटकों से लेकर परमाणु बम तक का वहन और प्रयोग कर सकता है।
भारत की प्रमुख मिसाइलों की सूची:
प्रक्षेपास्त्र (मिसाइल) का नाम | प्रकार | प्रथम परीक्षण कब किया गया |
अग्नि-1 | सतह से सतह पर मारक(इंटरमीडिएट बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र) | 22 मई, 1989 |
अग्नि-2 | सतह से सतह पर मारक(इंटरमीडिएट बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र) | 11अप्रॅल, 1999 |
अग्नि-3 | इंटरमीडिएट बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र | 9 जुलाई, 2006 (असफल), 12 अप्रॅल, 2007 (प्रथम सफल परीक्षण) |
पृथ्वी | सतह से सतह पर मारक अल्प दूरी के टैक्टिकल बैटल फील्ड प्रक्षेपास्त्र | 25 फ़रवरी, 1989 |
त्रिशूल | सतह से वायु में मारक लो लेवेल क्लीन रिएक्शन अल्प दूरी के प्रक्षेपास्त्र | 5 जून, 1989 |
नाग | सतह से सतह पर मारक टैंक भेदी प्रक्षेपास्त्र | 29 नवम्बर, 1991 |
आकाश | सतह से वायु में मारक बहुलक्षक प्रक्षेपास्त्र | 15 अगस्त, 1990 |
अस्त्र | वायु से वायु में मारक प्रक्षेपास्त्र | 9 मई, 2003 |
ब्रह्मोस | पोतभेदी सुपर सोनिक क्रूज़ प्रक्षेपास्त्र | 12 जून, 2001 |
शौर्य | सतह से सतह पर मारक बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र | 12 नवम्बर, 2008 |
No comments:
Post a Comment