Expert in all government exams such as UPSC, SSC CGL, Bank PO, LIC, RBI Assistant, RBI Grade B, IAS/IRS/IPS, State PSC exams like UPPSC, MPPSC, MPSC, TPPSC, TPSC, HCS, RAS , CLAT, Hotel Management entrance, BBA and hundreds of other exams. यह ब्लॉग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को सामान्य ज्ञान की उपयोगी अध्ययन सामग्री/नोट्स उपलब्ध कराने का छोटा सा प्रयास है ।
प्रधानमंत्री ने सघन मिशन इंद्रधनुष का उद्घाटन किया:
नोबेल पुरस्कार विजेता 2017: सम्पूर्ण सूची
- नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडिश उद्योगपति और वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने की थी जिन्होंने 1866 में डायनामाइट का आविष्कार किया था।
- अब तक केवल 2 महिलाओं को भौतिकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- अब तक 4 महिलाओं को रसायन विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- फ्रेडरिक सेंगर को 1958 में और 1980 में दो बार रसायन विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- 35 साल की आयु में सबसे कम उम्र के रसायन शास्त्र पुरस्कार विजेता, फ्रेडरिक जलोियट थे, जिन्हें 1935 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- फिजियोलॉजी या चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार कारोलिंसका इंस्टिट्यूट, स्टॉकहोम, स्वीडन में नोबेल असेंबली द्वारा दिया जाता है।
- नोबेल शांति पुरस्कार को पांच व्यक्तियों की एक समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है जिन्हें नॉर्वेजियन स्टॉर्टिंग (नॉर्वे की संसद) द्वारा चुना जाता है।
- शांति पुरस्कार विजेता, ले डुक थो, ने नोबेल शांति पुरस्कार लेने से मना कर दिया था।
- अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 1969 में हुयी थी।
- नोबेल पुरस्कार केवल जीवित लोगों को ही दिया जा सकता है।
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस: 01 अक्टूबर
आखिरकार भारत के आगे झुका चीन, डोकलाम से सेना हटाने को हुआ तैयार
इससे पहले 8 जुलाई को चीन ने भारत से डोकलाम विवाद के चलते अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है जिसमें उसने भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बतरने को कहा है। नई दिल्ली स्थिति चीनी दूतावास ने यह एडवाइजरी जारी की है।
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, यह यात्रा अलर्ट नहीं बल्कि चीनी यात्रियों को सतर्क रहने का परामर्श है। बता दें कि चीन 5 जुलाई को ही कह चुका है कि वे भारत जाने वाले उसके नागरिकों के लिए सुरक्षा के चलते ऐसा करेगा। उसने सरकारी मीडिया में आई इस तरह की खबरों को तवज्जो नहीं दी थी जिनमें चीनी निवेशकों से सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा गया था।
भूटान-सिक्किम-तिब्बत तिहरे विवाद के चलते पिछले एक महीने से भारत-चीन आमने-सामने की स्थिति में हैं और इस मसले को लेकर दोनों ही देश एक-दूजे पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी कर रहे हैं। बता दें कि चीन ने 1962 के युद्ध का हवाला देकर भारत को डराने का भरसक प्रयास किया वहीं भारत ने भी साफ कर दिया कि 2017 का भारत अब वैसा नहीं है जैसा चीन समझ रहा है।
रक्षा मामलों के जानकार मेजर जनरल (रिटा.) अशोक मेहता का कहना है कि भारत और चीन के बीच में डोकलाम के मुद्दे पर युद्ध नहीं होगा। स्थानीय स्तर का संघर्ष जरूर हो सकता है। लेकिन राजनयिक स्तर के सूत्रों का कहना है कि स्थानीय स्तर के संघर्ष की भी संभावना कम है।
क्योंकि भारत और चीन इसके बाद का अर्थ समझते हैं। भारत और चीन दोनों बड़ी सैन्य शक्ति वाले देश हैं। दोनों देशों के पास पैदल सेना, नौसेना, वायुसेना की मजबूत ताकत है। घातक हथियारों का जखीरा है और परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं।
दोनों देशों के सामरिक रणनीतिकारों को इसका ठीक-ठीक अंदाजा है कि युद्ध की दशा में नफा-नुकसान का स्तर क्या होगा। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शरीक होने को लेकर अभी वह कुछ नहीं सकते। रवीश कुमार की इस अनभिज्ञता के माने हैं। इस बार का ब्रिक्स देशों का शिखर सम्मेलन चीन के श्योमोन शहर में हो रहा है।
रूस की पहल पर भारत, चीन और ब्राजील एक मंच के नीचे आए थे। बाद में इसमें दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हुआ। ऐसे में चीन और रूस दोनों के लिए ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन, आपसी सहयोग के खास माने हैं।
रूस और चीन कभी नहीं चाहेंगे कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सहएकता खतरे में पड़े। माना यह जा रहा है कि चीन पर दबाव और रूस पर चीन को डोकलाम गतिरोध में न्यायपूर्ण कदम उठाने के लिए भारत ब्रिक्स में न शरीक होने का प्रस्ताव भेजकर दबाव बना सकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी को इसी नजरिए से देखा जा रहा है।
बताते चलें कि डोपसांग(लद्दाख) में 2013 में चीनी घुसपैठ और सैनिकों के टिक जाने के बाद भारत ने इस तरह की कूटनीति का प्रयोग किया था। चीन के शिखर नेता को कुछ दिन बाद भारत दौरे पर आना था।
जबकि चीन के सैनिक डोपसांग में डटे हुए थे। ऐसे में भारत को कहना पड़ा था कि ऐसी दशा में चीन के शिखर नेता का भारत दौरा मुनासिब नहीं होगा। इसके बाद मामले का हल निकल आया था।
राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय ,खेल ,व्यक्ति विशेष ,सामान्य ज्ञान से संबंधित सामान्य जानकारी
- सम्पदा (कृषि समुद्री उत्पाद प्रसंसकरण एवं कृषि प्रसंस्करण क्लस्टर विकास योजना) का नया नाम है - प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना (पीएमकेएसवाई)
- सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के निदेशक मंडल ने इस पीएसयू में 51.11 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहण को सैद्धांतिक मंजूरी दी - हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल)
- कर्नाटक में इस जगह पर वर्षाधारे नामक क्लाउड सीडिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ हुआ - जक्कुर एयरफील्ड
- इस संस्थान ने वैक्सीन अनुसंधान और विकास के लिए दक्षिण कोरिया स्थित इंटरनेशनल वैक्सीन इंस्टीट्यूट (आईवीआई) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता किया -
- भारतीय आयुर्वग्यिान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)
- अटल नवाचार मिशन के एक हिस्से के रूप में देश भर में स्थापित 900 से अधिक अटल टिंकरिंग लैबो में छात्रों के मार्गदर्शन के काम मे अग्रणी भूमिका निभाने के लिए इस व्यक्ति ने 23 अगस्त 2017 को "मेंटर इंडिया" अभियान शुरू किया - नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अमिताभ कांत
- इन दालों के आयात को केंद्रीय सरकार द्वारा प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है - उड़द, मूंग दाल
- एक नए अध्ययन के अनुसार, कितने साल पहले एक क्षुद्रग्रह ने धरती से टकराकर इसे लगभग 2 वर्ष के लिए अंधकारमय कर दिया था - 66 मिलियन वर्ष पहले
- सितम्बर 2017 को इस जगह पर 13वें भारत-अमेरिका संयुक्त रक्षा अभ्यास 'युध अभ्यास' का आयोजन होगा - जॉइंट बेस लुईस मैकॉर्ड, यू.एस.
- इस स्थान पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सीबेड प्राधिकरण (आईएसए) के 23वें सत्र में पॉलीमेटलिक नोड्यूल्स का पता लगाने के लिए भारत के अनन्य अधिकार पांच वर्षों तक बढ़ा दिए गए - किंग्स्टन, जमैका
- गूगल द्वारा शुरू किये गए एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर का नाम - ओरेओ
- यह देश दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेनों को पुनः लांच करेगा - चीन
- इस जगह ने 8 वीं विश्व नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी कांग्रेस की मेजबानी की - नई दिल्ली
- राष्ट्रीय खेल संग्रहालय इस स्थान पर स्थापित किया जाएगा - नई दिल्ली
- आस्ट्रेलिया ने इस देश को फाइनल मैच में 79-56 से मात देकर फीबा एशियाई बास्केटबॉल चैम्पियनशिप-2017 का खिताब जीत लिया - ईरान
- इस स्थान पर फीबा एशियाई बास्केटबॉल चैम्पियनशिप-2017 का समापन हुआ - बेरूत, लेबनान
- फीबा एशियाई बास्केटबॉल चैम्पियनशिप-2017 में इस व्यक्ति को सबसे अधिक मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) के रूप में चुना गया - ईरान के हामेद हद्दादी
- इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पहली लोकसभा के सदस्य रहे रिशांग किशिंग का निधन हो गया - मणिपुर
- इस व्यक्ति को उबर इंडिया के मुख्य लोक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया - एमएस विषपाल रेड्डी
- उजबेकिस्तान के विदेश मंत्री का नाम जो भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे - अब्दुलअजीज कमीलोव
- 2015-16 के दौरान निर्माण क्षेत्र में सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र का योगदान - 9.1 प्रतिशत
- इस साल तक फीबा एशिया कप फीबा बास्केटबॉल विश्व कप और ओलिंपिक बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाइंग टूर्नामेंट था - 2015
- इस कार्यक्रम के तहत, 2004 में भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के बीच युध अभ्यास नामक संयुक्त रक्षा अभ्यास शुरू हुआ - अमेरिकी सेना प्रशांत साझेदारी कार्यक्रम
- इस वर्ष भारत-उजबेकिस्तान संबंध को सामरिक साझेदारी के लिए बढ़ाया गया था - 2011
- पोलीमेटैलिक नोड्यूल्स, समुद्र तल पर चट्टानों के चारों ओर लोहे और मैंगनीज हाइड्रॉक्साइड की घनी परतों का गठन, कहलाता है - मैगनीज नोड्यूल्स
- इस वर्ष, पहली बार, भारत को केंद्रीय भारतीय महासागर बेसिन (सीआईओबी) में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा पॉलिमेटेलिक नोड्यूल की खोज एवं उपयोग के लिए एक विशेष क्षेत्र आवंटित किया गया था - 1987
- 1951 में, इस फर्म ने पश्चिम घाट पर भारत में पहली बार क्लाउड सीडिंग का परीक्षण किया - टाटा फर्म
- विश्व के टीकों का यह प्रतिशत भारत द्वारा आपूर्ति किया जाता है - 60 प्रतिशत
भारत और नेपाल ने आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किये:
मौलिक अधिकार बना निजता का अधिकार, पढ़ें इससे आपको क्या फर्क पड़ेगा
71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन:
आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17 खंड-2 जारी हुआ:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 35 ए पर विवाद:
हाल ही में जम्मू-कश्मीर राज्य में अनुच्छेद 35 ए को हटाने की खबरों से राजनीतिक उथल पुथल का माहौल हो गया है। जम्मू कश्मीर के कटटरपंथियों के साथ-साथ राजनीतिक दल भी इसके विरुद्ध लामबंद हो गए हैं। आइये इस विवादित अनुच्छेद के बारे में विस्तार से जानें:
जम्मू-कश्मीर को भारत के विशेष राज्य का दर्जा प्रदान किया गया है। यह दर्जा संविधान के अनुच्छेद 35 ए एवं 370 द्वारा प्रदान किया गया है। संविधान का यह प्रावधान राजनीतिक विवाद का केंद्र भी रहा है। यह एक अस्थायी अनुच्छेद है जिसे आवश्यकता पड़ने पर समाप्त भी किया जा सकता है।
क्या है अनुच्छेद 35 ए?
अनुच्छेद 35 ए, की मूल भावना जम्मू-कश्मीर के भारत के अंग बनने से पहले के वहां के शासक महाराज हरि सिंह द्वारा लाए गए एक कानून से ली गयी है। इस अनुच्छेद को 14 मई 1954 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के आदेश से संविधान में जगह मिली थी। यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर विधान सभा को स्थायी नागरिक की परिभाषा तय करने का अधिकार देता है।
राज्य जिन नागरिकों को स्थायी घोषित करता है केवल वही राज्य में संपत्ति खरीदने, सरकारी नौकरी प्राप्त करने एवं विधानसभा चुनावों में मतदान का अधिकार रखते हैं। इस धारा की वजह से कोई भी दूसरे राज्य का नागरिक जम्मू-कश्मीर में ना तो संपत्ति खरीद सकता है और ना ही वहां का स्थायी नागरिक बनकर रह सकता है। यदि जम्मू-कश्मीर का निवासी राज्य से बाहर के किसी व्यक्ति से विवाह करता है तो वह यह नागरिकता खो देगा।
1954 के जिस आदेश से अनुच्छेद 35 ए को संविधान में जोड़ा गया था, वह आदेश अनुच्छेद 370 की उपधारा (1) के अंतर्गत राष्ट्रपति द्वारा पारित किया गया था।
इस अनुच्छेद के अनुसार, अगर जम्मू-कश्मीर की कोई लड़की किसी बाहर के लड़के से शादी कर लेती है तो उसके सारे अधिकार खत्म हो जाते हैं। साथ ही उसके बच्चों के अधिकार भी खत्म हो जाते हैं।
जम्मू-कश्मीर का संविधान:
1956 में जम्मू कश्मीर का संविधान बनाया गया था। इसमें स्थायी नागरिकता को परिभाषित किया गया है। इस संविधान के मुताबिक स्थायी नागरिक वो व्यक्ति है जो 14 मई 1954 को राज्य का नागरिक रहा हो या फिर उससे पहले के 10 वर्षों से राज्य में रह रहा हो। साथ ही उसने वहां संपत्ति हासिल की हो।
क्यों उठी हटाने की मांग?
इस अनुच्छेद को हटाने के लिए एक दलील ये दी जा रही है कि इसे संसद के जरिए लागू नहीं करवाया गया था। दूसरी दलील ये है कि देश के विभाजन के वक्त बड़ी तादाद में पाकिस्तान से शरणार्थी भारत आए। इनमें लाखों की तादाद में शरणार्थी जम्मू-कश्मीर राज्य में भी रह रहे हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार ने अनुच्छेद 35 ए के जरिए इन सभी भारतीय नागरिकों को जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासी प्रमाणपत्र से वंचित कर दिया।
इन वंचितों में 80 फीसद लोग पिछड़े और दलित हिंदू समुदाय से हैं। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर में विवाह कर बसने वाली महिलाओं और अन्य भारतीय नागरिकों के साथ भी जम्मू-कश्मीर सरकार अनुच्छेद 35 ए की आड़ लेकर भेदभाव करती है।
ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में लोगों ने शिकायत की थी कि अनुच्छेद 35 ए के कारण संविधान प्रदत्त उनके मूल अधिकार जम्मू-कश्मीर राज्य में छीन लिए गए हैं, लिहाजा राष्ट्रपति के आदेश से लागू इस धारा को केंद्र सरकार फौरन रद्द किया जाए।
भूगोल से संबंधित प्रश्न
1. पाकिस्तान के समुद्र तट का भौगोलिक नाम क्या है ?
उत्तर : मकरान तट
2. ' अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा ' (international date Line ) का निर्धारण किस वर्ष किया गया था ?
उत्तर : 1884 में
3. ' राष्ट्रीय पर्यावरण शोध-संस्थान ' ( National Environment Research Institute ) कहाँ है ?
उत्तर : नागपुर में
4. ' तवा नदी ' किसकी सहायक नदी है ?
उत्तर : नर्मदा की
5. कौन-सा देश पहले ' स्याम ' के नाम से जाना जाता था ?
उत्तर : थाईलैंड
6. भारत में तेंदू पत्ता का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य कौन-सा है ?
उत्तर : मध्य प्रदेश
7. ' टोडा ' जनजाति कहाँ पायी जाती है ?
उत्तर : नीलगिरि पहाड़ियों में
8. ' बेरूत ' किस देश की राजधानी है ?
उत्तर : लेबनान की
9. भारतीय मानक समय ( IST ) ग्रीनविच के पूर्व के किस देशांतर का समय है ?
उत्तर : 82½° E का
10. किस क्षेत्र को ' एशिया का निष्प्राण क्षेत्र ' ( Dead Heart of Asia ) कहा जाता है ?
उत्तर : पामीर क्षेत्र को
11. Quick silver के उपनाम से किस धातु को जाना जाता है ?
उत्तर : पारे ( Mercury ) को
12. ' युत ॅ ' किस जनजाति का घर है ?
उत्तर : खिरगीज का
13. ' देवप्रयाग ' किन नदियों के संगम पर स्थित है ?
उत्तर : भागीरथी तथा अलकनंदा के संगम पर
14. ' रेगुर ' क्या है ?
उत्तर : काली मिट्टी
15. ' महाबलेश्वर ' किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर : महाराष्ट्र में
16. भारतीय मानक समय (IST) किस स्थान के स्थानीय समय दशाॅता है ?
उत्तर : मिजाॅपुर ( 82.5° पूर्वी देशांतर)
17. संयुक्त राज्य अमेरिका ने ' गैलीलियों ' नामक अन्तरिक्ष यान किस ग्रह की खोज के लिये भेजा था ?
उत्तर : बृहस्पति के विषय में जानकारी एकत्रित करने के लिए
18. ' लक्षद्वीप ' किस प्रकार के द्वीप हैं ?
उत्तर : कोरल निमिॅत प्रवाल द्वीप
19. आंध्र प्रदेश का ' बंगमपल्ले क्षेत्र ' किस लिये प्रसिद्ध है ?
उत्तर: हीरा के भण्डार के लिए
20. भारत के रत्न एवं आभूषण का सबसे बड़ा आयातक देश कौन-सा है ?
उत्तर : अमेरिका
21. आस्ट्रेलिया मे सबसे लम्बा दिन कब होता है ?
उत्तर : 22 दिसम्बर
22. अधिकांश मौसम संबंधित घटनाएँ वायुमंडल के किस भाग में होती हैं ?
उत्तर : क्षोभमण्डल में
23. विश्व के मानचित्र के सबसे पहले निमाॅणकताॅ थे
उत्तर : अनेग्जीमेंडर
24. ' दण्डकारण्य योजना ' कहाँ स्थित है ?
उत्तर : छत्तीसगढ़ में
25. कौन-सी नदी भारत-नेपाल के बीच सीमा बनाती है ?
उत्तर : काली
26. विश्व का प्रसिद्ध ' डोनवास कोयला क्षेत्र ' किस देश में है ?
उत्तर : यूक्रेन में
27. ' दण्डकारण्य योजना ' कहाँ स्थित है ?
उत्तर : छत्तीसगढ़
28. ' हम्बोल्ट धारा ' किस तट के पास होकर बहती है ?
उत्तर : दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के पास होकर
29. भारत का कौन-सा स्थान भूमध्यरेखा के निकटतम स्थित है ?
उत्तर : इन्दिरा प्वॅाइण्ट
30. वायुमंडल का कौन-सा मण्डल रेडियो तरंगों का परावतिॅत करता है ?
उत्तर : आयन मण्डल
31. पर्वतीय क्षेत्रों में निवास करने वाली ' एटा ' जनजाति कहाँ पायी जाती है ?
उत्तर : फिलिपीन्स
32. भारत के किस राज्य की सीमा एक ओर चीन से और दूसरी ओर पाकिस्तान से मिलती है ?
उत्तर : जम्मू एवं कश्मीर
33. ' क्रा नहर ' किस देश में स्थित है ?
उत्तर : थाईलैंड में
34. काली और तिस्ता नदियों के बीच कौन-सा हिमालयी भाग पड़ता है ?
उत्तर : नेपाल हिमालय
35. जनसंख्या की दृष्टि से तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ?
उत्तर : जनसंख्या में दृष्टि से दूसरा तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवाँ
36. भूमध्यसागर की लम्बाई कितनी है ?
उत्तर : 6378 किमी
37. वर्तमान समय में हिमालय की उत्पत्ति का सबसे स्वीकृत सिद्धांत कौन-सा है ?
उत्तर : भू-विवतॅनिक सिद्धांत
38. ' मन्नार कि खाड़ी ' किन-किन देशों को अलग करती है ?
उत्तर : भारत तथा श्रीलंका
39. मानचित्र पर प्रदशिॅत वह रेखा, जो किसी स्थान से समान अभिगम्य स्थानों को मिलाती है, क्या कहलाती है ?
उत्तर : अभिगम्यता सममान रेखा
40. भारत में काँच के कुटीर उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र कहाँ है ?
उत्तर : फिरोजाबाद ( उ. प्र. )
41. बोकारो तथा भिलाई स्थित लौह-इस्पात कारखाने किस देश के सहयोग से स्थापित किये गये थे ?
उत्तर : पूर्व सोवियत संघ के सहयोग से
42. ' मूक घाटी परियोजना ' किस राज्य में राज्य में स्थापित किया गया है
उत्तर : केरल
43. देश का सबसे पहला सुपर फॅास्फेट खाद का कारखाना कहाँ स्थापित किया गया था ?
उत्तर : रानीखेत ( चेन्नई )
44. रेल के बिजली से चलने वाले इंजनों का निर्माण कहाँ किया जाता है ?
उत्तर : चित्तरंजन
45. ' हल्दिया तेल शोधक कारखाना ' किस राज्य में है ?
उत्तर : पश्चिम बंगाल में
46. जौनसारी, खरवार, थारू जातियाँ मुख्यतः किस राज्य में निवास करती हैं ?
उत्तर : उत्तराखंड
47. ' टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी ' ( TISCO ) किस क्षेत्र की कम्पनी है ?
उत्तर : प्राइवेट सेक्टर की
48. ' नैवेली लिग्नाइट निगम ' निम्नलिखित में से किस राज्य से लिग्नाइट कोयला निकालता है ?
उत्तर : तमिलनाडु से
49. किस ज्वालामुखी को ' भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ ' कहा जाता है ?
उत्तर : स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी को
50. मोटर गाड़ी निर्माण करने वाली ' हेनरी फोडॅ कम्पनी ' किस शहर में है ?
उत्तर : डेट्रायट में
51. हिमाचल की `कुल्लू घाटी’ को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर : देव घाटी
52. एशिया व उत्तरी अमेरिका को जो जलडमरूमध्य अलग करता है वह है -
उत्तर : बेरिंग जलडमरुमध्य
53. तमिलनाडु और केरल को जोड़ने वाला दर्रा कहाँ स्थित है ?
उत्तर : नीलगिरि के दक्षिण में
54. देश में खाद्यान्न के कुल उत्पादन में किस राज्य का स्थान प्रथम है ?
उत्तर : उत्तर प्रदेश
55. बाढ़ के मैदान का उच्च भाग जहाँ बाढ़ का जल नहीं पहुँच पाता, क्या कहलाता है ?
उत्तर : बांगर मैदान
56. `चिल्का झील’ किस प्रकार की झील है ?
उत्तर : लैगून झील
57. किस प्रकार की मिट्टी में सूखने पर सर्वाधिक दरार आती है और वह सिकुड़ती है ?
उत्तर : चिकनी मिट्टी
58. कृष्णा डेल्टा से गोदावरी डेल्टा तक का तट क्या कहलाता है ?
उत्तर : गोलकुंडा तट
59. भारत की कौन-सी नदी विन्ध्या एवं सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के बीच से होकर बहती है ?
उत्तर : नर्मदा नदी
60. भारत का सबसे पहला जैवमण्डलीय आरक्षित क्षेत्र कहाँ स्थापित हुआ ?
उत्तर : नीलगिरि में
61. `अलेप्पी’ बंदरगाह भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर : केरल
62. विश्व मौसम संगठन का कार्यालय कहाँ है ?
उत्तर : जेनेवा
63. `नागार्जुन परियोजना’ किस नदी पर बनाई गई है ?
उत्तर : कृष्णा नदी पर
64. `कलपक्कम’ और `तारापुर’ क्रमशः कहाँ स्थित हैं ?
उत्तर : तमिलनाडु और महाराष्ट्र में
65. बेलाडीला (छत्तीसगढ़) किस अयस्क के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर : लौह अयस्क के लिए
66. `नंदी हिल्स’ किस शहर के पास बसा है ?
उत्तर : बंगलुरू के पास
67. `अगरतला’ किस राज्य की राजधानी है ?
उत्तर : त्रिपुरा
68. भारत में कुल वनों का कितना प्रतिशत शीतोष्ण वन है ?
उत्तर : 7%
69. विश्व का सबसे बड़ा कोबाल्ट उत्पादक देश कौन-सा है ?
उत्तर : जायरे
70. `इराक’ का पुराना नाम क्या है ?
उत्तर : मेसोपोटामिया
71. `नियाग्रा प्रपात’ कहाँ है ?
उत्तर : संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा में
72. `वारसा’ किस देश की राजधानी है ?
उत्तर : पोलैंड
73. `कुण्डा परियोजना’ किस राज्य से संबंधित है ?
उत्तर : तमिलनाडु
75. सिंधु नदी की लंबाई है
उत्तर : 2280 किमी
76. मध्य प्रदेश से निकलकर ओड़िशा से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में मिलने वाली महानदी का अपवहन क्षेत्र है -
उत्तर : 132 हजार वर्ग किलोमीटर
77. बोकारो स्टील प्लांट किस राज्य में है
उत्तर : झारखंड में
78. अरावली पर्वत की सर्वोच्च चोटी है
उत्तर : गुरु शिखर
79. भारत की किस नदी को `दक्षिण भारत की गंगा’ के नाम से जानते हैं ?
उत्तर : गोदावरी नदी को
80. नारियल के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ?
उत्तर : तीसरा
81. फ्रांस तथा जर्मनी के बीच कौन-सी रेखा है ?
उत्तर : मैगीनॅाट रेखा
82. `नेफा’ किस राज्य का पुराना नाम है ?
उत्तर : अरुणाचल प्रदेश
83. `अर्द्धरात्री के सूर्य की भूमि’ किस देश को कहा जाता है
उत्तर : नार्वे को
84. भिलाई स्टील प्लांट किस राज्य में है ?
उत्तर : छत्तीसगढ़
85. तुंगभद्रा बहुप्रयोजन नदी घाटी परियोजना किस राज्य में है ?
उत्तर : कर्नाटक
86. सर्वप्रथम किस विद्वान ने पृथ्वी को मापा था ?
उत्तर : थेल्स
87. भोपाल के `भारत भवन’ का डिजाइन तैयार करने वाला वास्तुकार का क्या नाम था ?
उत्तर : चार्ल्स कोरिया
88. `खगचंदजेंदा राष्ट्रीय उद्यान’ कहाँ स्थित है ?
उत्तर : गंगटोक (सिक्किम)
89. विश्व में अंगूर उत्पादन, उद्यान-कृषि तथा रेशम कीटपालन कहाँ सुविकसित अवस्था में है ?
उत्तर : भूमध्यसागरीय प्रदेश
90. मृदा की अम्लीयता की समस्या को दूर करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है -
उत्तर : चूना
91. भारतीय मान्यता के अनुसार ऋतुओं की संख्या छ: है जिसमें जनवरी-फरवरी की ऋतु होती है
उत्तर : शिशिर
92. विश्व में सर्वाधिक चौड़ी महाद्वीपीय मग्न तट किस महासागर में स्थित है ?
उत्तर : अटलांटिक महासागर में
93. टोडा, गोंड, भील तथा गारो में से भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है?
उत्तर : गोंड
94. `प्लैंकटन’ का विकास कहाँ सर्वाधिक होता है ?
उत्तर : ठंडी एवं गर्म जलधारों के मिलन स्थल पर
95. पृथ्वी के वर्णन के लिए सर्वप्रथम `ज्योग्राफी’ शब्द का प्रयोग किसने किया था ?
उत्तर : इरेटोस्थेनीज ने
96. `बरमूदा त्रिकोण’ अवस्थित है -
उत्तर : उत्तरी अटलांटिक महासागर में
97. सर्वप्रथम किस मानचित्रकार ने प्रक्षेप में स्थानों को उनके अक्षांश व देशान्तरों के अनुसार प्रदर्शित किया था ?
उत्तर : मेरीनस
98. संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी तट पर उठने वाली तूफानी चक्रवात को क्या कहा जाता है ?
उत्तर : टोरनैडो
99 महासागरों में स्थल की पर्वत श्रेणियों जैसी संकरी और लम्बी पर्वत श्रेणियों को कहते हैं -
उत्तर : जलमग्न कटक
100. आंतरिक हिमालय की प्रमुख चोटी `कंचनजंगा’ की ऊँचाई कितनी है ?
उत्तर : 8598